
संस्कृति प्रकाशन के साथ मेरा जुड़ाव
डॉ मनोज कुमार सिंह
अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, शिफ्ट- 1,
डी जी वैष्णव कॉलेज, चेन्नई-106
संस्कृति प्रकाशन के साथ पिछले कई वर्षों से मेरा आत्मीय जुड़ाव रहा है। इस दौरान 4–5 पुस्तकों के प्रकाशन का कार्य हमने साथ मिलकर किया, और हर अनुभव मेरे लिए सुखद एवं संतोषजनक रहा।
संस्कृति प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की मेहनत, ईमानदारी और अपने कार्य के प्रति समर्पण सचमुच सराहनीय है। इनके साथ काम करते हुए हमेशा एक अपनापन महसूस हुआ। छल-कपट से दूर, पारदर्शिता के साथ समय पर और पूरी ईमानदारी से कार्य करना संस्कृति प्रकाशन की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है।
एक प्रकाशन संस्था के साथ केवल व्यावसायिक संबंध ही नहीं, बल्कि विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता बनना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। संस्कृति प्रकाशन के साथ यह विश्वास और अपनापन लगातार बना रहा है।
आशा है कि आने वाले समय में भी हम इसी विश्वास, सहयोग और आत्मीयता के साथ मिलकर साहित्य और पुस्तकों के क्षेत्र में नए कार्य करते रहेंगे।

